
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शुक्रवार को रानी सुषमा देवी महिला पी.जी.कॉलेज में नव प्रवेशी छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ.अमीता सिंह शामिल हुई। महाविद्यालय की एकेडेमिक कमेटी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उचित लक्ष्य और सही निर्णय ही सफलता का मूल मंत्र है। इसीलिए भावी जीवन की तैयारी के लिए सही वक्त पर सही निर्णय की आवश्यकता होती है। भविष्य की अमेठी में हम ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने जा रहे हैं जो बच्चों को हर सेक्टर में सफल होने की महती भूमिका का निर्वाह करेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सभी प्राध्यापिकाएं ,प्राध्यापक तथा स्नातक, परास्नातक, बी०एड० प्रथम वर्ष के नव प्रवेशी छात्राएं उपस्थित रहीं।