
तनिश सिंह
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाजमऊ गंगा पुल पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो SBI कर्मचारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी की जान नहीं गई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हादसे के कारण गंगा पुल पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।