news-details

उन्नाव के सीएमओ का तबादला, डॉ. अजय कुमार शर्मा बने नए मुख्य चिकित्साधिकारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सत्यप्रकाश का तबादला कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, महानिदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।डॉ. सत्यप्रकाश करीब चार वर्षों से अधिक समय तक उन्नाव में सीएमओ के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। कोविड-19 महामारी के समय भी उन्होंने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके स्थान पर डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।इसके साथ ही उन्नाव के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिनंदन का भी तबादला कर उन्हें जालौन का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। वे लंबे समय से जिले में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।इस प्रशासनिक फेरबदल को स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए सीएमओ के सामने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।