
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों और ज्वेलर्स के साथ बैठक हुई, जिसमें एसपी जय प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने वैश्विक परिस्थितियों और बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए व्यापारियों से जिम्मेदारी के साथ कारोबार करने, जमाखोरी और कालाबाजारी से बचने की अपील की। उन्होंने खरा सोना और बुलियन की खरीद सीमित रखने तथा पुराने आभूषणों को रिसाइकिल करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करने की सलाह दी। वहीं एसपी ने सभी ज्वेलर्स को प्रतिष्ठानों में विजिटिंग रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रमुख सर्राफा व्यापारी और ज्वेलर्स मौजूद रहे।