news-details

UPPSC APO मुख्य परीक्षा 28 जून से, 2856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 28 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।APO के 182 पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी ने 16 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए देशभर से 93,419 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को हुई थी, जिसमें 50,795 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 30 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम में 2,856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, तीन दिवसीय परीक्षा में छह प्रश्नपत्र होंगे। 28 जून को सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी, 29 जून को सामान्य ज्ञान और क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर की परीक्षा होगी। वहीं 30 जून को साक्ष्य अधिनियम और अन्य अधिनियमों से जुड़े प्रश्नपत्र आयोजित किए जाएंगे।परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल पहचान पत्र और उसकी छायाप्रति लानी अनिवार्य होगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी।