news-details

UPPSC प्रवक्ता परीक्षा-2025 का निरीक्षण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।रविवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। प्रशासन ने परीक्षा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी जारी रखी।