news-details

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने किया पूजन, 414 करोड़ की 48 परियोजनाओं की देंगे सौगात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आचार्य काली चरण दीक्षित ने पूजन संपन्न कराया, जबकि गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आश्रम और आसपास के क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की गई थीं।आश्रम में पूजन के बाद मुख्यमंत्री नानाराव पार्क स्थित सभास्थल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में 414 करोड़ रुपये की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान संतों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील और मानवेन्द्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ कानपुर में विकास कार्यों को गति देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।