news-details

वाराणसी ट्यूरिज्म एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस समारोह संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी। वाराणसी ट्यूरिज्म एसोसिएशन (VTA) का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 31 मई 2026 को होटल ताज गंगेस के दरबार हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सदस्यों, सहयोगी संस्थाओं और प्रायोजकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।समारोह में एसोसिएशन की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। संगठन ने पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायों, ट्रैवल एजेंसियों, होटल संचालकों, गाइडों, ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए उद्योग के विकास और समन्वय को नई दिशा दी है। बीते एक वर्ष में सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा पर्यटन क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विकास, उद्योग की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। एसोसिएशन ने वाराणसी की पर्यटन सुविधाओं के विकास, स्थानीय कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थाओं के साथ नेटवर्किंग को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी वर्षों में वाराणसी पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने, पर्यटन उद्योग की समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्ता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर संगठन ने अपने सभी सदस्यों, कार्यकारिणी समिति, सहयोगी संस्थाओं और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वाराणसी के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।