news-details

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सुरक्षित भोजन और नशामुक्त भारत का संकल्प

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर सोसाइटी योग ज्योति इंडिया एवं सूर्योदय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विकास नगर स्थित कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। "सुरक्षित भोजन, जहर मुक्त अन्न : नशा मुक्त तन" विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, मिलावटखोरी और नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है ताकि हर नागरिक को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।कार्यक्रम में आरएसजी सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर गुप्ता, समाजसेवी पीयूष रंजन सनातनी तथा डॉ. धर्मेंद्र यादव ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।इस अवसर पर सूर्योदय फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र राय को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में "जहर मुक्त थाली और नशा मुक्त युवा" अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।