news-details

वोट के लिए पीडीए की रट, राज्य सभा में परिवार और उद्योगपति भेजती है सपा:राजू गौतम

You can share this post!

सपा का पी डी ए, यूपी की जनता के लिए धोखा, बसपा सर्व समाज की हितैषी

प्रयागराज। विधानसभा प्रतापपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में 9अक्टूबर को कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में लखनऊ मान्यवर कांशीराम साहब स्मारक स्थल पहुंचने की अपील की गई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ता 2027में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे। भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया, कहा कि तीनों पार्टियां आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी हैं। सपा का पीडीए, परिवार डेवलपमेंट एलांइस के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।वोट के लिए सपा पीडीए, पीडीए की रट लगाती है और राज्यसभा में उद्योगपतियों को भेजती है। राज्य सभा में अखिलेश यादव को अपने चाचा राम गोपाल यादव के अलावा और कोई भी ओबीसी समाज का व्यक्ति नहीं मिला।बैठक में राजेश तिवारी,भानु प्रताप आदर्श,सर्वेश कुमार पाण्डेय, अशोक गौतम, राजेन्द्र दिवाकर, राधेश्याम, अशोक बिंद आदि मौजूद रहे।