news-details

वित्त पोषित स्कूलों ने शासकीय स्कूलों को पीछे छोड़ा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दिन भर चर्चा में रहे। सभी जिलों में टाप टेन छात्र छात्राओं के घर पर बधाईयों का क्रम जारी रहा। हाईस्कूल के परीक्षाफल में स्व वित्तपोषित विद्यालय शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से आगे है। हाईस्कूल परीक्षा में स्व वित्तपोषित विद्यालयों का रिजल्ट 92.32फीसदी रहा है। जबकि इंटर मीडिएट परीक्षा में यह परिणाम 83.17फीसदी रहा है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 9950अभ्यर्थी प्राइवेट परीक्षार्थी थे।इनका रिजल्ट 66.67फीसदी है जबकि इंटरमीडिएट प्राईवेट का रिजल्ट 77.54फीसदी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 86471रही है।