विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना
पारदर्शी विकास न्यूज़ खड्डा, कुशीनगर। सोहरौना स्थित कान्ती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को ‘सपनों का भारत-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पोस्टर-मेकिंग एवं चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’ विषय पर आकर्षक पोस्टर और चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से देश के विकास को लेकर अपनी कल्पनाएं और विचार भी साझा किए। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए रचनात्मक सोच और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।संस्थापक प्रबंधक रामनरेश चौरसिया ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।इस अवसर पर रोहित श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, अमरेश चौरसिया, सुधीर दुबे, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाल, रमाकान्त यादव, गोविन्द सिंह, विनय यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् गीत के साथ हुआ।