
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भव्य शपथ ग्रहण एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में पंकज बाबू श्रीवास्तव को उन्नाव जिला अध्यक्ष, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार को प्रदेश संरक्षक, कैलाश नाथ निषाद को प्रदेश संरक्षक, सूरज सिंह को जिला मंत्री तथा राधिका सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मदनचंद तिवारी समेत कई सदस्यों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन में उत्तम कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, रामनरेश अवस्थी, लालेश अस्थाना प्रधान, दिनेश द्विवेदी, अभिषेक अस्थाना, राम खिलावन पाल, सौरभ अस्थाना, विनोद तिवारी, अमित द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी, प्रदेश प्रभारी शंकर तिवारी और उपाध्यक्ष लालेश श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को सड़क, बिजली बिल, बिजली कटौती और दुकानों के बढ़ते किराए जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेगा। राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और संगठन को प्रदेश व देश स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास करेगा। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि संगठन को उत्तर प्रदेश के हर जिले में मजबूत और संगठित किया जाएगा।
“व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगा। सड़क, बिजली और बाजार से जुड़ी परेशानियों का समाधान कराने के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लगातार संघर्ष करेगा।”-राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता
“संगठन व्यापारियों के हित में हर स्तर पर काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत पहचान दिलाना है।”-राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे
“उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा। व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।”-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह
“उन्नाव के व्यापारियों की हर समस्या को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए काम किया जाएगा।”-नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज बाबू श्रीवास्तव
व्यापारियों के सहयोग और संगठन की मजबूती से बाजारों की समस्याओं का समाधान तेजी से कराया जाएगा। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज बनकर कार्य करेगा।”-प्रदेश संरक्षक श्रीकांत कटियार