
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला का कार्यकाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके कर्तव्यनिष्ठ और सख्त प्रशासनिक रवैये के चलते वन संपदा की सुरक्षा को प्राथमिकता मिली।क्षेत्रवासियों के अनुसार, विवेक शुक्ला के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर प्रभावी निगरानी रखी। उनके कार्यकाल में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति रही।सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने में भी उनका योगदान रहा। उनके प्रयासों से क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला की कार्यशैली की एक खास बात आम जनता से सीधा संवाद भी रही। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वन संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि ईमानदारी, सरल व्यवहार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई। उनके प्रयासों से वन संपदा की रक्षा और हरियाली बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
