news-details

वन विहार कार्यक्रम में जुटे 150 स्वयंसेवक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तात्या टोपे नगर द्वारा रविवार को एकता पार्क में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल, युवा और वरिष्ठ वर्ग के 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।मुख्य वक्ता भाग संघचालक राधेश्याम सिंह ने कहा कि वन विहार जैसे कार्यक्रम स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रकृति के सान्निध्य में रहने से जल, जंगल और जमीन के प्रति आत्मीयता बढ़ती है तथा समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में संचालित पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह अंकुर दीक्षित ने "परम वैभवशाली भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार" गीत का सामूहिक गान कराया। इसके अलावा नींबू दौड़, नेता जी की खोज, मूर्ति-स्फूर्ति, भक्ति गीत प्रतियोगिता, प्रकृति भ्रमण और सामूहिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समापन पर समरसता सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।