news-details

यूपी में नौतपा के बीच बदला मौसम, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट; 31 लोगों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से आंधी, तूफान और बारिश के चलते प्रदेशभर में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 28 मई को बांदा का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर करीब 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 2 जून तक बने रहने की संभावना है।गुरुवार रात और शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी से व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। आकाशीय बिजली और तूफान से जुड़े हादसों में प्रदेशभर में 31 लोगों की जान चली गई। सबसे अधिक 15 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में दर्ज की गईं।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी है। तेज हवाओं की रफ्तार कुछ क्षेत्रों में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि 3 जून के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।