
पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया बघौचघाट, पथरदेवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने गृह क्षेत्र पथरदेवा विधानसभा में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज ग्राम बघौचघाट में खनुवा नदी पर बनने वाले नए सेतु पुल का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास* किया।वर्षों से दो जनपदों को जोड़ने वाली इस नदी पर बना सिंगल पुल अक्सर जाम लगने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती थी लेकिन अब नए सेतु पुल निर्माण कार्य बनने से लोगों को सुविधाएं एवं सहूलियत मिलेगी जिसकी कुल लागत ₹2395.77 लाख यानी लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत सेतु का निर्माण होगा। बाबा भागवत दास जी की कुटी के समीप बनने वाला यह पुल जनपद देवरिया और जनपद कुशीनगर को सीधे जोड़ेगा। इसके बनने से दोनों जिलों के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पथरदेवा के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार संकल्पबद्ध हैं। पहले की सपा बसपा काग्रेस सरकार में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित थे अब विकास कार्य धरातल पर दिखाई देता है क्योंकि केन्द्र और राज्य में मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार है उन्होंने अपने गृह क्षेत्र में अनेक कार्यों कार्यों का ज्रिक किया जिसमें उनके प्रयास से पथरदेवा, तरकुलवा, हेतिमपुर, बैतालपुर को नगर पंचायत का दर्जा, दर्जनों सड़कों का निर्माण, डिग्री कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, कई दर्जन हाई मास्क लाइटें, मुक्तिधाम स्थल, बाढ़ सुरक्षा तट बांध निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी केन्द्र, नए सीएचसी केन्द्र, बिजली घर नलकूप, कई दर्जनों नए टांसफार्मर, कृषि गोदाम और देवरिया-कसया-हाटा फोरलेन सड़क चौड़ीकरण , आनंद नगर सोनुला रामनगर फोर लेन सड़क, पथरदेवा फोर लेन सड़कें जैसी बेनियादी सुविधाएं विभिन्न परियोजनाएं क्षेत्र को मिली हैं। यह नया सेतु भी उसी विकास श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है।नए सेतु पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास होने पर स्थानीय कस्बे एवं क्षेत्र वासियों लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। वर्षों से सिंगल संपर्क मार्ग होने से जाम की समस्या बनी होती थी जो अब समाप्त होगी।इस मौके पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा,रामायण साहनी ,महिवाल जायसवाल ग्राम प्रधान राम बिलास यादव पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
